जीआरपी लक्सर की सतर्कता से बिछड़ी 8 वर्षीय बालिका सकुशल परिजनों से मिलाई |

लक्सर | जीआरपी थाना लक्सर की पुलिस टीम रेलवे स्टेशन लक्सर पर नियमित चेकिंग एवं गश्त कर रही थी । इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 की ओर जाते समय प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक लगभग 8 वर्षीय बालिका, लावारिस अवस्था में रोती-बिलखती हुई मिली।पुलिस टीम द्वारा तत्काल बालिका को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर जीआरपी थाना लक्सर स्थित खोया-पाया केंद्र में महिला कांस्टेबल ममता की निगरानी में बैठाया गया। बालिका से पूछताछ करने के साथ-साथ गूगल एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों से संबंधित थाना तथा ग्राम प्रधान से संपर्क कर उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त की गई।परिजनों की सूचना मिलने पर बालिका के पिता सितारा खान पुत्र सतार अहमद, निवासी उपरोक्त, को थाना जीआरपी लक्सर बुलाया गया। आवश्यक जांच-पड़ताल एवं पहचान की तस्दीक के उपरांत बालिका को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया । अपनी पुत्री को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी लक्सर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *