गठित टीम ने 139 मालों का निस्तारण कर कराया गया विनिष्टिकरण शराब व जुआ अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों से संबंधित थे नष्ट किए गए माल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

रूडकी | अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मुकदमें से संबंधित पुराने मालों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों के पश्चात गठित की गई टीम द्वारा वर्ष 2012 से वर्ष 2024 तक शराब अधिनियम व जुआ अधिनियम के कुल 139 मालो का निस्तारण क़र शराब के मालों को विनिष्टीकारण किया गया ।

माल निस्तारण हेतु गठित टीम –
1- नायब तहसीलदार (अध्यक्ष)
2- अभियोजन अधिकारी (सदस्य)
3- कोतवाली प्रभारी कुश मित्रा (IPS) कोतवाली रूडकी
4- व0उ0नि0 विनोद थपलियाल कोतवाली रूडकी
5- मालखाना मोहरिर्र मनोज शाह कोतवाली रूडकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *