देर शाम सीसीआर स्थित मेला भवन पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह कांवड़ यात्रा 2026 की समीक्षा गोष्ठी आयोजित, व्यवस्थाओं में सुधार की देखी गई गुंजाईश मेहनत के दम पर खाकी का मान बढ़ाने वाले 04 पुलिस कर्मी और एक ट्रैफिक वालंटियर सम्मानित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | प्रगतिशील कावड़ के बीच आज सांय: एसएसपी नवनीत सिंह कांवड़ व्यवस्थाओं का जायजा लेने और उनकी समीक्षा करने हर की पैड़ी क्षेत्र की ओर निकले । एसएसपी ने अपनी सूक्ष्म एवं अनुभवी दृष्टि से सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत सीसीआर भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अपने सबोर्डिनेट ऑफिसर्स की बैठक ली । बैठक/ समीक्षा गोष्टी में नवनीत सिंह द्वारा उपस्थित सभी ऑफिसर से उनके पॉइंट्स की व्यवस्थाओं, आ रही समस्याओं, ड्यूटी के लिए फोर्स की मेहनत एवं कांवड़ियों के व्यवहार/ रुझान के बारे में आवश्यक जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए । तत्पश्चात नवनीत सिंह द्वारा आज के कार्यदिवस में उल्लेखनीय कार्य कर पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने तथा आमजन के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाने वाले 04 पुलिस कर्मी और एक ट्रैफिक वालंटियर को Man of the Day सम्मान से सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *