रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | आपरेशन प्रहार व नशा मुक्ति अभियान के तहत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने दौराने चैकिंग ग्राम सावनशेर के पास से मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से 32 ग्राम स्मैक/हिरोइन बरामद की। थाना बुग्गावाला में अभियोग पंजीकृत किया गया है । पूछताछ में बडे ड्रग्स पैडलरो के नामो की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध टीम का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।
*गिरफ्तार आरोपित-*
01. शहबान पुत्र कुर्बान निवासी – ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर
02. नदीम पुत्र कबीर निवासी – उपरोक्त
*बरामदगी का विवरण*
01. अभियुक्तो के कब्जे से 32. 60 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन
02. मोटर साइकिल स्पलेण्डर रजि० नं०-UK17T8746













Leave a Reply