रुड़की | रात्रि में रेलवे स्टेशन रुड़की पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी के दौरान एक नाबालिग बालिका असहाय अवस्था में रोती-बिलखती हुई मिली। ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस कर्मियों द्वारा बालिका को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हुए महिला कांस्टेबल बिंदु सैनी की निगरानी में सुरक्षित बैठाया गया। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर चली आई है। बालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से तत्काल संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें चौकी जीआरपी रुड़की बुलाया गया। आवश्यक जांच-पड़ताल एवं पहचान की पुष्टि के उपरांत नाबालिग बालिका को उसकी मौसी के सुपुर्द किया गया। बालिका को सकुशल एवं सुरक्षित रूप से परिजनों के साथ रवाना किया गया ।
असहाय अवस्था में मिली नाबालिग बालिका को जीआरपी पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया |
















Leave a Reply