गंगा में डूब रहे युवक का सकुशल रेस्क्यू |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | आज कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे गंगा के तेज बहाव में फंसे महेंद्र पुत्र मंगल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी तहसील स्वार, जनपद रामपुर (उ.प्र.) को जल पुलिस एवं SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला । रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस तथा SDRF ने संयुक्त रूप से साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक की जान बचाई । हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से अपील करती है कि गंगा में केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *