रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | वादी मुकदमा नीटूराम पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी नई मण्डी कस्बा झबरेड़ा थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार द्वारा थाने पर तहरीर दी कि आरोपी 1. बंसत कुमार पुत्र विनय कुमार (पति) 2. विनय कुमार पुत्र शोभाराम (ससुर) 3. (सास) 4.अंकित कुमार पुत्र विनय कुमार (देवर) द्वारा वादी की पुत्री को ससुराल में गाली- गलौच मारपीट कर प्रताड़ित करना व उसकी मृत्यु कारित कर दी है,वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कलियर पर मु0अ0स0 163/26 अभियोग पंजीकृत किया गया । ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में, अभियोग में वांछित अपराधियों की धर – पकड़ हेतु थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया । आत्महत्या के दुष्प्रेरण जैसे गम्भीर अपराध में अभियोग में फरार वांछित अपराधियों के विरुद्व कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित 03 आरोपितों 1. बंसत कुमार पुत्र विनय कुमार (पति) 2. विनय कुमार पुत्र शोभाराम (ससुर) 3. एक महिला (सास) सम्बन्धिंत मु0अ0स0 163/26 अंतर्गत धारा 85/108 बीएनएस को ग्राम हबीबपुर निवादा से पकडा गया । आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है ।
*नाम पता आरोपित*
1.बंसत कुमार पुत्र विनय कुमार (पति)
2. विनय कुमार पुत्र शोभाराम (ससुर)
3.एक महिला (सास)
















Leave a Reply