₹5000 के ईनामी अभियुक्त को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस गो तस्करी मामले में वांछित था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | SSP हरिद्वार द्वारा इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी किए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है। उपरोक्त क्रम में झबरेडा पुलिस द्वारा अथक प्रयासो के फलस्वरूप कुशल सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए मु०अ०सं०-72/2025 धारा-3/5/11 उत्तराखंड गो वंश अधिनियम में वांछित अभियुक्त शहजाद पुत्र इरफान उर्फ छोटा निवासी – पाडली गेंदा थाना झबरेडा जिला हरिद्वार जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था को देवबंद बार्डर से गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार इनामी अभियुक्त
शहजाद पुत्र इरफान उर्फ छोटा निवासी – पाडली गेंदा थाना झबरेडा जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *