रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने एक शातिर आरोपित को एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया ।
*संक्षिप्त विवरण :*
थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुरानी हरिद्वारी रोड, बाहरपीली गाँव के पास आरोपित साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को पकडा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई । बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
साहिल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम धनपुरा (पानी की टंकी के पास), थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी :*
एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर।
स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग, बिना नंबर प्लेट)















Leave a Reply