रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | थाना क्षेत्र कस्बा बहादराबाद हरिद्वार में कांवड यात्रा के दौरान गस्त/चैकिंग में मामूर थे कि रघुनाथ मॉल के पास पहुचें तो वहां पर 1- आकाश पुत्र राकेश निवासी खानपुर दिल्ली, 2- विशाल पुत्र रमेश कुमार नई दिल्ली, 3- नीरज पुत्र किशन लाल निवासी नई दिल्ली, 4- धर्मेन्द्र पुत्र देव सिंह निवासी नई दिल्ली द्वारा नशे शराब में कांवड यात्रा में आने जाने वाले कांवडियों के पास जाकर सरेआम अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर उन्हे उकसा रहे थे जिनको पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाया गया, लेकिन नही माने । इन लोगो के कृत्य से कांवडिये भडक सकते थे व थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की पूरी सम्भावना थी, कांवडियों व पुलिस के समझाने लगे तो आमदा फौजदारी होने लगें । जिससे आने जाने वाले लोगों व कांवडियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था कुछ लोगों द्वारा उक्त व्यक्तियों का विरोध भी किया जा रहा था, राहगीरों में कांवडियों में काफी रोष व्याप्त था, मौके पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा उनको काफी समझाया बुझाया गया किंतु नहीं माने, उपरोक्त व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्रवाई की गई ।
*नाम पता आरोपित*
1- आकाश पुत्र राकेश निवासी खानपुर, शिव पार्क, थाना नेवसराय नई दिल्ली।
2- विशाल पुत्र रमेश कुमार, निवासी एफ-6, जवाहर पार्क, थाना नेवसराय, नई दिल्ली,
3- नीरज पुत्र किशन लाल निवासी संगम विहार बी-ब्लॉक, थाना तिगडी, नई दिल्ली,
4- धर्मेन्द्र पुत्र देव सिंह मदन गिरी, थाना दक्षिण, साकेत, नई दिल्ली।
















Leave a Reply