रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा अभियुक्त तामिल पुत्र सगीर उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को बुद्ध बाजार वाली नहर पटरी नगर निगम बडा गैट के पास ग्राउन्ड रूडकी से 14.72 ग्राम स्मैक मय इलैक्ट्रोनिक तराजू के साथ दबोचा गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 75/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया ।
बरामदगी
स्मैक 14.72 ग्राम व एक इलेक्ट्रोनिक तराजू
नाम पता अभियुक्त
तामिल पुत्र सगीर उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार













Leave a Reply