नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी 102 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 तस्कर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त नसीर को 102 ग्राम अवैध चरस के साथ चांद कालोनी भगवानपुर से दबोचा। आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 55/2025, धारा 8/220/29 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चरस मैंने अपने परिचित से खरीदी है, वह मुझे काफी समय से चरस लाकर देता है, मैं उस चरस को बेच कर अपना कमीशन रख लेता हू, और बाकी पैसे वापस कर देता हूं ।

नाम पता आरोपित-
1- नसीर पुत्र जहूर निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वाऱ

बरामदगी
1-102 ग्राम अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *