रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना कलियर पुलिस द्वारा ग्राम शिवदासपुर तेलीवाला शिव मंदिर के पास से अभियुक्त विपिन को 143 ग्राम चरस के साथ दबोचा गया । जिनके विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग मु0अ0स0 52/25 धारा 8/20 NDPS में पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी ग्राम तेलीवाला थाना पिरान कलीयर जनपद हरिद्वार
बरामदगी 143 ग्राम अवैध चरस















Leave a Reply