रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | ग्राम आमखेड़ी में एक जमीनी विवाद को लेकर 02 पक्षों में हुए विवाद में हुई हत्या प्रकरण में मृतक के भाई द्वारा 08 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर अंतर्गत धारा 191 (2), 193(3), 190, 115(2), 109(1) 103 (1) 351(2) 61 (ख) बी.एन.एस. पंजीकृत कराया गया था । जिसमें कार्यवाही करते हुए मंगलौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । घटना में शामिल मुख्य आरोपी जोगेंद्र तब से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास के परिणाम स्वरूप घटना के मुख्य आरोपी को थाना क्षेत्र से दबोचा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
जोगेन्द्र पुत्र घसीटा निवासी आमखेडी थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार















Leave a Reply