रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा दौराने रात्री गस्त के दौरान कलियर मोड निकट कोर कालेज से 02 अभियुक्तो को मय 127 ग्राम चरस मय स्कूटी नं0 UK07 BH-0266 के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 105/25 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
1- शिवम कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी वार्ड न0 20 मिस्सर वाला कोत0 डोईवाला जिला देहरादून उम्र- 28 वर्ष
2- दीपक कुमार पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम बुलावाला कोत0 डोईवाला जिला देहरादून उम्र-34 वर्ष
बरामदगी
127 ग्राम चरस बरामद मय वाहन स्कूटी नं0 UK07 BH-0266















Leave a Reply