रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने के लिये, नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को लगातार निर्देशित किया गया । जिस पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 01शराब तस्कर को लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
मुकेश पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी कच्ची शराब
10 लीटर अवैध कच्ची शराब।















Leave a Reply