रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में दौराने चैंकिंग 01आरोपी शुभम पुत्र योगेश निवासी टाइप 2 सेक्टर 4 कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का के साथ टिबडी अंडरपास निकट रानीपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
शुभम पुत्र योगेश निवासी टाइप 2 सेक्टर 4 कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
52 पव्वे देशी शराब।















Leave a Reply