रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | जनपद में अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना पिरान कलियर पुलिस को साबरी बाग़ अब्दाल साहब कलियर से सट्टे की खाई बाड़ी के संबंध में सूचना मिली । उक्त सूचना पर सट्टे की खाईबाडी करते हुए 01आरोपी मोहम्मद अहसान को मय सट्टा पर्चा डायरी पेन व ₹1490/- नगद के साथ पकड़ा गया । जिस संबंध में थाना पिरान कलियर पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता आरोपी
1 मोहम्मद अहसान पुत्र मशहूर अहमद निवासी लोधी सराय थाना नकाशा संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी मुक़र्बपुर कलियर।
बरामदगी का विवरण
₹1490/- व सट्टा पर्चा पेन डायरी















Leave a Reply