नाजायज चाकू के साथ दबोचा संदिग्ध कसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया । पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0-185/25
धारा- 4/25 शस्त्र अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त
असगर पुत्र बारु निवासी भिक्कमपुर टाण्डा जीतपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी
01 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *