02 शराब तस्कर चढे पुलिस के हत्थे दोनों के कब्जे 05-05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद |

लक्सर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को लगातार निर्देशित किया गया । जिस पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 02 शराब तस्कर को लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1-कालू राम पुत्र हरफूल निवासी ग्राम बाडीटीप थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2-अनुप पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम पीतपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी
10 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *