रिपोर्ट – जय भारद्वाज
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर प्रभारी थाना भगवानपुर द्वारा चौकी प्रभारी /हल्का प्रभारी/बीट कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है । जिसके अनुपालन में भगवानपुर पुलिस द्वारा 50 पैकेट टैट्रा पैक देशी शराब के साथ कुलदीप पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मसाही थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को टयूबैल के पास निकट इब्राहिमपुर गांव से पकड़ा गया । जिसके विरुद्व थाना हाजा पर 60 आब0 अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- कुलदीप पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मसाही थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
माल बरामदगी
1-50 पैकेट टैट्रा पैक माल्ट मसालेदार देशी शराब।















Leave a Reply