न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी को झबरेडा पुलिस ने धर दबोचा |

रिपोर्ट – जय भारद्वाज

झबरेडा | न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टों की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया है । आदेश के अनुपालन में झबरेडा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वारण्टी अरुण पुत्र दासी नि0 ग्राम भगतोवाली थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार जिसके विरूद्ध न्यायालय द्वारा चोरी/नकबजनी से सम्बंधित अभियोग में गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था | आरोपी के घर ग्राम भगतोवाली में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया ।

नाम पता आरोपी
01.अरुण पुत्र दासी नि0 ग्राम भगतोवाली थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *