एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस की कसरत थाना पुलिस व पीएसी ने लक्सर क्षेत्र में निकाला फ्लेग मार्च |

रिपोर्ट – जय भारद्वाज

लक्सर | लोक शान्ति बनाये रखने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर आज कोतवाली लक्सर के समस्त पुलिस फोर्स व पीएसी द्वारा कस्बा क्षेत्र लक्सर में फ्लैग मार्च निकाला गया । कस्बा क्षेत्र लक्सर देहात क्षेत्र ग्राम दाबकी कला, ढाडेकी, भूरनी, भूरना, कुआं खेड़ा आदि गांवों में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखे व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई । समस्त क्षेत्रवासियों को हिदायत दी गई कि थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अनावश्यक तत्वो को किसी भी हालात में नहीं बक्शा जायेगा व कठोर कानूनी कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *