01आरोपी को अंग्रेजी शराब के स्कूटी पर परिवहन करते हुये धर दबोचा |

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव 2025 के दृष्टिगत मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भीमगौडा तिराहा हरिद्वार पर वाहन चैकिंग के दौरान शराब के धंधे में संलिप्त 01 आरोपी को स्कूटी पर 88 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का परिवहन करते हुये पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया कि नगर निकाय चुनाव 2025 में उक्त शराब को ऊँचे दामों पर बेचकर पैसे कमाने की योजना थी। नाम पता आरोपी – पवन अरोडा पुत्र स्व० गुलशन अरोडा निवासी गुसाई गली निकट हरिहर मंदिर भीमगौडा कोतवाली नगर हरिद्वार।

बरामदगी-
88 पव्वे अंग्रेजी शराब मय स्कूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *