रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार नगर निकाय निर्वाचन-25 के दृष्टिगत जनपद में जारी आचार संहिता के अनुपालन में रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा J.K.T कलस्टर से कृपाल आश्रम जाने वाले रास्ते से एक स्कूटी एक्टिवा सहित आरोपी राहुल पुत्र विनोद निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार को कुल 04 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का (कुल 180 पव्वे) परिवहन करते हुये पकड़ा गया । रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी राहुल के विरूद्ध थाने पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1- राहुल S/O विनोद R/O पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार ।
बरामदगी-
कुल 04 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का।















Leave a Reply