लगातार गिरोह बनाकर अपराध को अंजाम देने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई रुड़की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 01 अभियुक्त दबोचा, 01 साथी पहले ही जा चुका है जेल |

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा साल 2025 के शुरुआत से ही गिरोह बनाकर लगातार अपराध करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर समस्त थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था । कोतवाली गंगनगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 01/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अमीर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई । विवेचना के दौरान एक अभियुक्त, आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । दूसरे अभियुक्त, मुकीन पुत्र फैय्याज, निवासी ग्राम सालियर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार (उम्र 30 वर्ष) को दबोचने हेतु प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस ने अभियुक्त के घर ग्राम सालियर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया । अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त
मुकीन पुत्र फैय्याज निवासी ग्राम सालियर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार

मुकदमा: अपराध संख्या-01/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *