कलियर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद में नशे में वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही प्रचलित है । जिसके अनुपालन में थाना कलियर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा लहराती हुई एक वैगन आर कार UK 07AP 2469 को रोककर चेक किया तो चालक नदीम पुत्र नसीम निवासी करौंदी थाना भगवानपुर 24 वर्ष, तथा साथी इकराम पुत्र साजिद निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष नशे में धुत्त पाए गए, समय पर न रोका जाता तो किसी गंभीर दुर्घटना की पूर्ण संभावना थी | एल्कोमीटर से चेक किया तो चालक का पैमाना 80mg तथा साथी का पैमाना 71mg पर High पाया गया । नियमानुसार चालक को धारा 185 एम0वी0 एक्ट तथा सह शराबी को पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया ।
गिरफ्तारी
1. नदीम पुत्र नसीम निवासी करौंदी थाना भगवानपुर 24 वर्ष
2. इकराम पुत्र साजिद निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष
सीजशुदा वाहन
एक वैगन आर कार UK07AP 2469















Leave a Reply