रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में गैर-जमानती वारंट की तामील हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा फरार/गैरहाजिर वारंटियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है । विगत समय से फरार चल रहे वारंटी जिसकी तलाश में पूर्व में अनेक संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, किन्तु वारंटी लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास करता रहा। उक्त वारंटी के संबंध में निरंतर प्रयासों के उपरांत मुखबिर विशेष की सूचना पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई । दौराने दबिश पुलिस टीम द्वारा 1 वारंटी आजम पुत्र कय्यूम को हिरासत में लिया गया । वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता वारंटी
आजम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम खुड्डा छपार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
वाद संख्या: 1904/2024












Leave a Reply