कलियर | वादी सुरेश कुमार पुत्र चमेल सिंह निवासी ग्राम कोटा मुरादनगर थाना पिरान कलियर द्वारा थाना हाजा पर भैंस वंशीय पशु चोरी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या-521/24 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराया गया।
मुठभेड़ में अभियुक्त का खुलासा
रात्री चेकिंग के दौरान रात्मउ नदी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त अनीश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने भैंस चोरी की घटना में शामिल वांछित अभियुक्त सावेज का नाम उजागर किया।
वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में वांछित अभियुक्त सावेज पुत्र असगर को बहादराबाद नहर पटरी से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (UK 17 CA 0280) के साथ दबोचा।
नाम पता अभियुक्त
1. सावेज पुत्र असगर निवासी ग्राम सिकरौड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1. घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन UK 17 CA 0280















Leave a Reply