अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए झबरेडा पुलिस ने 96 पव्वों के साथ, 01 तस्कर को दबोचा |

झबरेडा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नगर निकाय चुनाव 2025 के दृष्टिगत अवैध शराब बनाने और तस्करी करने वालों के विरुध्द अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । थाना झबरेडा पुलिस टीम ने आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 के तहत कार्रवाई कर मुखबिर से सूचना पर मानकपुर रोड पर एक व्यक्ति को 02 पेटी (कुल 96 पव्वे) अवैध देशी शराब के साथ दबोचा । अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |

नाम पता आरोपित
गुल्लू पुत्र रजनीश, निवासी कस्बा झबरेडा, थाना झबरेडा, जिला हरिद्वार।

बरामदगी
96 पव्वे अवैध देशी शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *