बुग्गावाला | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा लगातार अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एवं गुण्डा अधि0 के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा थाना क्षेत्र में गैंग बनाकर लगातार अपराध कारित करने वाले अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0-01/2025 धारा 2/3 उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया था । जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा अलग- अलग टीम गठित कर अभि0गणों के ठिकानों एवं संम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी । गैंगस्टर अभियुक्त परवेज पुत्र सत्तार उर्फ मोहल्ड नि0 लालवाला मजबजा बन्दरजुड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार(गैंगलीडर) को लालवाला मजबता तिराहे से हिरासत में लिया गया है | अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
1- परवेज पुत्र सत्तार उर्फ मोहल्ड निवासी लालवाला मजबजा बन्दरजुड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार(गैंगलीडर)















Leave a Reply