पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को जुआ सट्टा लगाते हुये धर दबोचा आरोपी युवक के कब्जे से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद |

रानीपुर | एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार नगर निकाय निर्वाचन-25 के दृष्टिगत जनपद में जारी आचार संहिता के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के अन्तर्गत रात्रि में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर सलेमपुर भाईचारा ढाबा के आगे पुल के पास कच्चे रास्ते से सट्टा लगा रहे राशिद नामक युवक सट्टा-पर्ची, पैन व 1730/ रू0 नगदी के साथ दबोचकर आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 19/25 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

विवरण आरोपित-
1- राशिद पुत्र रशिद निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

बरामदगी-
सट्टा पर्ची व 1730/- रू0 नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *