गंगनहर | उत्तराखंड को नशा मुक्त देवभूमि 2025 बनाने के लक्ष्य के तहत जनपद हरिद्वार में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई गश्त के दौरान, गंगनहर पुलिस ने लाठर देवा तिराहे के पास से अभियुक्त राकेश पुत्र चमन को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 07/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता आरोपित-
1.राकेश पुत्र चमन, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, रुड़की, उम्र 28 वर्ष।
बरामदगी-
5 लीटर कच्ची शराब।















Leave a Reply