SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में ज्वालापुर पुलिस/ANTF हरिद्वार द्वारा होली गंगेश स्कूल सराय ज्वालापुर में किया गया गोष्ठी का आयोजन |

ज्वालापुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति देवभूमि”अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के कुशल निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत ज्वालापुर पुलिस/एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) टीम द्वारा होली गंगेश पब्लिक स्कूल सराय ज्वालापुर में ज्वालापुर पुलिस/ANTF टीम हरिद्वार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । छात्रों को नशे से दूर रहने एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता प्रदान की गई । विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। ANTF टीम द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य को स्कूल में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कैंपेन चला कर बच्चों को समय समय पर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *