सीओ भगवानपुर द्वारा किया गया थाना बुग्गावाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | सीओ भगवानपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला की उपस्थिति में थाना बुग्गावाला का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। दिए गए आवश्यक आदेश निर्देश का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है –

1- निरीक्षण थाना भवन,बैरक, तथा मालगृह व हवालात

सर्वप्रथम थाना परिसर/भवन का निरीक्षण किया व बैरक का निरीक्षण किया गया व बैरक का रखरखाव व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई । मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतू निर्देशित किया गया। हवालात ख़ाली व सफाई संतोषजनक पायी गयी।

2- निरीक्षण सरकारी संपत्ति तथा आर्म्स एम्युनेशन

थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति, अस्लाह, दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया । थाना बुग्गावाला के अधिकारी/कर्मचारी गणों को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गयी व हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

3.थाना हाजा के कार्यालय/कंप्यूटर कक्ष तथा CCTNS ‘cas’ सॉफ्टवेयर, CM पोर्टल, निरीक्षण

थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस CAS सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया l

4-माल मुकदमाती व लावारिस व अन्य मालों का निरीक्षण

थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया। मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया के जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।

5- निरीक्षण थाना अभिलेख

थाने पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया l अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। तथा अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया । अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच अहकमात अदालत व पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *