
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | शंकरपुरी रूडकी निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली रूडकी पर शिकायती प्रार्थना पत्र बाबत युवकों द्वारा शिकायतकर्ता के कार सवार भाई का रास्ता रोककर उसके एवं अन्य साथियों के साथ एकराय होकर लोहे की रॉड व लाठी डण्डो से मारपीट करना व गाडी को तोडफोड कर नुकसान पहुंचाने के संबंध में दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS पंजीकृत किया गया । दर्ज मुकदमें की पड़ताल एवं आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास वारदात में शामिल रहे 02 आरोपित को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया वाहन व 03 डण्डे भी बरामद किए ।
पकड़े गए आरोपित-
1. सुमित पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
2. राजन पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
1.घटना मे प्रयुक्त वाहन UK 17y7571toyta glnaza कार
2.अभियुक्त गण द्वारा घटना में प्रयुक्त डण्डे (बाँस) – 03















Leave a Reply