
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस आज फिर इतवार की सुबह संदिग्ध का सत्यापन करने के लिए गली मोहल्लों में निकली । पूरे जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बाहर से आकर यहां निवास कर रहे लोगों के कागजातों की पड़ताल के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस संदिग्ध गतिविधियों को टटोल रही है । प्रातः से पुलिस द्वारा जनपद में डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें 1492 व्यक्तियों का मौक़े पर सत्यापन किया गया । सत्यापन न कराने वाले 18 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर 1,80,000 जुर्माना न्यायालय किया गया । 81 पुलिस एक्ट में 59 व्यक्तियों का चालान कर 14,750 रुपये की धनराशि वसूली गयी ।















Leave a Reply