धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वादी जगदीश सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी निवासी ग्राउंड फ्लोर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 55 बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा के द्वारा कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 512/22 धारा 420, 467, 468, 471, 120 b आईपीसी बनाम बिजेंदर उर्फ बिट्टू सैनी आदि के विरुद्ध जमीन धोखाधड़ी से संबंधित पंजीकृत कराया गया था। जिसमे पूर्व में दो अभियुक्त विजेंदर बिट्टू सैनी व शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । उक्त प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्त इरफान पुत्र नजीर निवासी सिहनी वाला पोस्ट शेरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून व जीशान पुत्र बुंदु निवासी लक्ष्मणपुर सेंट्रल होमटाउन सेलाकुई जनपद देहरादून को देहरादून से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1, इरफान पुत्र नजीर निवासी सिंघनीवाला पोस्ट शेरपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून
2. जीशान पुत्र बुंडू निवासी लक्ष्मणपुर सेंट्रल होमटाउन सेलाकुई थाना सेलाकुई जिला देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *