गौवंश संरक्षण स्क्वाड और थाना भगवानपुर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन गौमांस की कांटछांट कर रहे 02 दबोचे, गौमांस/अंग/उपकरण बरामद मौके से फरार 02 आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस टीमें |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र, हरिद्वार व थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि हलजौरा गांव से शाहमंसूर जाने वाले जंगल के बीच कुछ लोग गाय काट रहे हैं। सूचना पर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना पुलिस टीम ने छापेमारी की तो जंगल में पेडो के नीचे 04 व्यक्ति सफेद प्रकाश की रोशनी में दिखाई दिये जिनमे से 03 काट छांट कर रहे थे व 01 रोशनी कर रहा था । पुलिस की दबिश देते ही चारों व्यक्ति विभिन्न दिशाओं में भाग पडे जिनका पीछा कर पुलिस टीम ने 02 आरोपित को कुछ दूरी पर दबोच लिया जबकी जंगल, झाडियों, उबड खाबड जमीन व अंधेरे का फायदा उठाकर 02 अन्य फरार हो गए। मौके से बरामद माल के आधार पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0 376/2025 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण पंजीकृत किया गया। फरार की तलाश की जा रही है ।

पकड़े गए आरोपित-
1- अब्दुर्रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र अख्तर निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर
2- इकरार पुत्र साबिद निवासी गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार

माल बरामदगी-
210 किलोग्राम गोमांस, पशु के अन्य अंग व गौकशी के उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *