त्यौहारी सीजन में अलर्ट मोड पर हरिद्वार पुलिस अलग अलग स्थानों से 04 संदिग्ध दबोचे, 04 नाजायज चाकू बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 04 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानो से अवैध चाकू के साथ दबोचा गया । उक्त पकड़े गये चारों व्यक्ति थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो पर अवैध चाकू लेकर लोगो को डरा धमकाकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते अभियुक्तगणों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-1031/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम कमरूल
मु0अ0सं0-1032/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम साहिल
मु0अ0सं0-1033/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम समीर
मु0अ0सं0-1034/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम साहिल

गिरफ्तार अभियुक्त
1-कुमरुल पुत्र बाबू नि0 मौहम्मदपुर कुन्हारी बडी मस्जिद के पास थाना कोत0 लक्सर जनपद हरिद्वार ।
2-साहिल पुत्र सफीक नि0 मोहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
3-समीर पुत्र मोहब्बत अली निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
4-साहिल पुत्र राशिद अली नि0 बडी मस्जिद के पास कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी*
04 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *