नाबालिग के अपहरणकर्ता को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी निवासी भगवानपुर के द्वारा प्रतिवादी शेखर पुत्र ऋषिपाल निवासी लोधीपुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा वादी की नाबालिग बहन उम्र 15 वर्ष को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध दी जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 284/2025 धारा-137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अपराधी की तलाश/गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जा रहे थे जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 22/10/2025 को थाना भगवानपुर पुलिस टीम उपरोक्त वांछित अभि0 शेखर पुत्र ऋषिपाल निवासी लोधीपुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे धारा 137(2)/64(2)(m)/65(1) बीएनएस व 5(l)6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई ।

*नाम पता अभि0
1- शेखर पुत्र ऋषिपाल निवासी लोधीपुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *