अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध को दबोचा, कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में, कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा रात्रि में चेकिंग के दौरान फरमान उर्फ सोनू पुत्र मेहरबान निवासी गुलाब नगर, कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को डेरा रेलवे स्टेशन ग्राउंड के पास से हिरासत में लिया गया । व्यक्ति त के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था । कोतवाली रूड़की पर व्यक्ति के विरुद्ध मु0अ0सं0–375/25, धारा 25(1B)(B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

नाम पता व्यक्ति
फरमान उर्फ सोनू पुत्र मेहरबान निवासी गुलाब नगर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
एक नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *