05 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 आरोपी को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

थाना श्यामपुर | आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा) तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख इख्तियार करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा लालढांग क्षेत्र में दौराने गश्त कच्ची शराब के विक्रय में संलिप्त 01 तस्कर को 05 लीटर कच्ची शराब के सहित गिरफ्तार किया गया। थाना श्यामपुर पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पंजीकृत अपराध-
मु0अ0सं0- 108/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम

बरामदगी-
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

विवरण आरोपित-
शिवलाल पुत्र लल्लू निवासी ग्राम मौहल्लापुर लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *