अवैध जुआ सट्टा लगाते हुये एक आरोपी को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से ₹8500 नगदी व सट्टा सामग्री बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली रानीपुर |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के अन्तर्गत कल रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रामधाम कालोनी के पास खाली मैदान में अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 मोहन पुत्र सुरेश पता ग्राम सुल्तानपुरी मजरी थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर अभि0 के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 8500/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 420/25 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

1- मोहन पुत्र सुरेश पता ग्राम सुल्तानपुरी मजरी थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष

बरामदगी- सट्टा पर्ची व 8500/- रू0 नगद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *