नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी 15 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा शराब तस्कर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

थाना पथरी |  ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस द्वारा ग्राम बिशनपुर कुंडी मे छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0- 582/25
धारा– 60(1) आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त
विकास पुत्र सुभाष उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिशनपुर कुंडी थाना पथरी जिला हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
15 लीटर कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *