रिपोर्ट – वंश शर्मा
थाना श्यामपुर | ग्राम कांगड़ी स्थित सोमेश्वर महादेव मन्दिर में मन्दिर में स्थापित नाग फन व अन्य धातु की पूजन सामग्री को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में सोमेश्वर महादेव मन्दिर समिति के अध्यक्ष/ पदाधिकारियों द्वारा थाना श्यामपुर पर दी गई शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। धार्मिक आस्था से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने दर्ज किए गए मु0अ0सं0- 105/2025 धारा 305(घ) बी0एन0एस0 में मुल्जिमान की धर पकड़ के प्रयास तेज करते हुए संलिप्त 02 आरोपित को दबोचकर मन्दिर से चोरी हुए सामान सहित चंडीघाट स्थित गौरीशंकर पार्किंग से दबोचा। नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

विवरण आरोपित-
(1) दिनेश चौधरी पुत्र किशनपाल चौधरी निवासी दौराला थाना दौराला जनपद मेरठ उ0प्र0, उम्र 28 वर्ष।
(2) शाहनूर पुत्र अशफाक निवासी मौहल्ला चौहानान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी-
(1) एक पीली धातु का टूटा हुआ नाग फन
(2) एक पीली धातु की थाली
(3) एक तांबे की धातु का छोटा लोटा















Leave a Reply