
रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/वाहन चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । उक्त आदेश के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग डेन्सो चौक के पास अभियुक्त सिद्धार्थ पुत्र जितेंद्र निवासी मिसरपुर लक्सर रोड थाना कनखल हाल निवासी किरता मार्केट हेतमपुर रोशनाबाद को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। आरोपी की निशांदेही पर चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद की गई ।
नाम गिरफ्तार अभियुक्त-
1- सिद्धार्थ पुत्र जितेंद्र निवासी मिसरपुर लक्सर रोड थाना कनखल जनपद हरिद्वार हाल पता निवासी रोशनाबाद किरता मार्केट हेतमपुर सिडकुल।
बरामदगी
1-अभियुक्त के कब्जे से दो अदद मोटरसाइकिल बरामद चेसिस नंबर MBLJA05EMF9B13189. इंजन नंबर। JA05ECF9B13292. (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 512/2025 धारा 303 (2) बीएनएस से संबंधित)
2- चेचिस नंबर MBLJAR038J9A16866 इंजन नंबर JAO5EGJ9A15953(थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 515/ 2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित)












Leave a Reply