
रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त शावेज उर्फ मौहम्मद मियां पुत्र महबूब निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर उ0प्र0 को 01 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ हसनपुर मदनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 342/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
शावेज उर्फ मौहम्मद मिंया पुत्र महूबब निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर उ0प्र0
माल का विवरण
01 किलो 400 ग्राम अवैध चरस












Leave a Reply