
रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र को जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार हेतु हायर सैन्टर रैफर किया गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 536/25 धारा 191(2), 191(3), 190,115(2), 352, 109, 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पोपिन्द्र आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के मुख्य आरोपी अनुज व अन्य दो अभियुक्तों को पथरी पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अन्य वांछित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु दिए दिशा निर्देश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानो पर दबिशे दी गयी एवं मुखबिर मामूर किये गये थे | उपरोक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त गण विक्की पुत्र मांगेराम निवासी कटारपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को बहादरपुर जट के निकट स्थित आम के बाग़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
विक्की पुत्र मांगेराम निवासी कटारपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष












Leave a Reply