
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दौरान चैकिंग सुमन नगर सलेमपुर तिराहा के पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 06.55 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 30,000/- रू0) बरामद हुई । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सलेमपुर से लेकर आया था और बेचने के लिए हरिद्वार जा रहा था। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 416/25 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
विवरण आरोपित-
शुभम पुत्र स्व0 रामकुमार निवासी शिव मंदिर के पास गावं कमालपुर वगडोली ननौता थाना ननौता जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल बैद्य इनक्लेव सुमननगर रानीपुर हरिद्वार 28 वर्ष ।
बरामदगी-
1- कुल 06.55 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 30,000/- रू0)
2- एक वाहन मो0 सा0 स्पलैण्डर













Leave a Reply